शामली, मार्च 9 -- बाबरी। थाना बाबरी की सीसी (क्रिटिकल कॉरिडोर) टीम द्वारा बंतीखेड़ा में युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सोमवार को थाना बाबरी क़ी सीसी (क्रिटिकल कोरिडोर) टीम द्वारा क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में पहुंचकर युवकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। टीम प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार भड़ाना ने बताया कि सड़क पर दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चौपहिये वालन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना और मोबाइल फोन का उपयोग न करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर कई युवाओं ने यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल...