वाहन चलाते समय मोबाइल प्रयोग न करें: ग्रामीण एसपी
रांची, जून 23 -- रातू, प्रतिनिधि। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि अत्यंत आवश्यक हो तो वाहन किनारे लगाकर ही बातचीत करें और उसके बाद ही वाहन चलाएं। ये बातें उन्होंने मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति, मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र में कही। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह, डीएसपी मुख्यालय-2 अजय आर्यन और रातू थाना इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए चला जागरूकता अभियान कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.