पटना, मार्च 7 -- शुक्रवार को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले 10 लोगों पर 50 हजार ऑनलाइन जुर्माना किया गया। शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू की गई है। गांधी मैदान स्थित इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेन्टर (आईसीसीसी) के जरिये शहर के अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। बोरिंग रोड, नेहरू पथ और गांधी मैदान इलाके में यह जुर्माना किया गया। शुक्रवार को कुल 10 हजार 236 वाहनों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना किया गया। इसमें सबसे अधिक 1645 वाहन बगैर बीमा के पाए गए थे। ऐसे वाहनों पर 32 लाख 90 हजार जुर्माना किया गया है। बगैर हेलमेट के 7990 वाहन चलाते पकड़े गए थे। ऐसे वाहन मालिकों पर 79 लाख 90 हजार जुर्माना लगाया गया है। एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने पर 471 वाहन मालिकों पर चार लाख 71 हजार का जुर्म...