गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। फरवरी महीने में 28 दिनों तक चलाए गए अभियान के दौरान 255 वाहन चालकों को पकड़ कर उनके चालान काटे गए और 12 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक डीसीपी डॉ.राजेश कुमार मोहन ने बताया कि सड़कों पर हादसे का कारण वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना भी है। ऐसे में हादसों को रोकने के लिए एक से 28 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 255 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। डॉ.राजेश कुमार मोहन ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस का उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुगम बनाकर गुरुग्राम की सड़कों पर वाहनों का संचालन सुगम व सुरक्षित करना है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत ...