वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने वाहन खरीद के नाम पर होटल मैनेजर पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी में केस दर्ज किया है। चंदौली के लौंदा झांसी निवासी रमेश सिंह सामनेघाट के हरिओम कॉलोनी में रहते हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अस्सी मार्ग स्थित होटल प्रकाश पैलेश के मैनेजर हिमांशु गुप्ता के जरिये उसने अपना चार पहिया वाहन बेचा था। इस कारण उससे बढ़िया पहचान हो गई थी। उसने कानपुर निवासी से एक वाहन खरीदवाने की बात कही। पौने 14 लाख रुपये में बात तय हुई। दो बार में 8 लाख रुपये दूसरे के खाते में भेजवाया। इसके बाद से फोन बंद कर लापता है। बताया कि हिमांशु मूलत: दिल्ली के सफदरगंज के कृष्ण नगर का निवासी है। वह नरिया के रोहित नगर के मानसरोवर भवन में रहता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.