नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नई दिल्ली। वाहन डीलर संगठन फाडा को चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वाहन क्षेत्र में दहाई अंक में वृद्धि की उम्मीद है। संगठन के सीईओ सहर्ष दमानी ने सोमवार को कहा कि पिछले साल जीएसटी दरों में की गई कटौती के बाद से बाजार में अच्छी मांग बनी हुई है। ग्रामीण यात्री वाहन मांग, शहरी मांग से अधिक बनी रहेगी और इस त्योहारी सत्र में वाहन के सभी क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे। दूसरी छमाही के अनुमान को साझा करते हुए फाडा के सीईओ ने कहा कि बाजार में अच्छी गति है, जिससे वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में प्रदर्शन को लेकर उनकी उम्मीदें और मजबूत हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...