वाहन को लेकर युवकों का युवती से विवाद, छेड़छाड़ का मुकदमा
लखनऊ, जून 29 -- हजरतगंज में डीएसओ चौराहे के पास रविवार देर रात नशे में धुत आटो सवार युवकों का वाहन आगे-पीछे करने को लेकर युवती से विवाद हो गया। युवकों ने युवती के दोस्त से धक्का मुक्की की। युवती ने तीनों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। नशे में धुत तीनों युवक समिट बिल्डिंग से पार्टी करके लौट रहे थे। एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक, खदरा निवासी पीड़िता ने बताया कि रविवार रात वह दोस्त के साथ स्कूटी से गोमतीनगर से लौट रही थी। रास्ते में आटो सवार तीन युवक मिले। वह नशे में थे। डीएसओ चौराहे के पास वाहन आगे पीछे करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। युवती के दोस्त ने भी स्कूटी रोक दी। नशे में धुत आटो सवार तीनों उतरे और उसके दोस्त से धक्का मुक्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.