वाहन को बचाने के प्रयास में हाईवे पर पलटा ट्रेलर, चालक घायल
औरैया, जून 22 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत औरैया-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार झारखंड के हजारीबाग जनपद अंतर्गत थाना चौपारण क्षेत्र के गांव भट्टबीघा निवासी तुलसी यादव पुत्र प्रीतम यादव ट्रेलर संख्या जेएच-02-बीएन-2935 का चालक है। वह राजस्थान के मानिकपुर से मुर्गी दाना लादकर बिहार होते हुए हजारीबाग जा रहा था। रविवार देर रात औरैया-कानपुर नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। यह भी पढ़ें- पोरदाग में हाईवा, ट्रक और कार की टक्कर से आठ घायल इससे तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.