बुलंदशहर, जून 19 -- औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में मिनी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार सात लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावठी निवासी लोग अपने रिश्तेदार हितेश कुमार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औद्योगिक क्षेत्र आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग मिनी वाहन से गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र स्थित चार नंबर कट के पास एक वाहन को बचाने के प्रयास में छोटा हाथी अनियंत्रित हो पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में गजरौला निवासी निरपाल तथा चिंगरावठी निवासी एकता, खानपुर ...