धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। निकाय चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने वाहन कोषांग का गठन किया है। मंगलवार से वाहनों को जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गोल्फ ग्राउंड में वाहन कोषांग बनाया गया है, जहां डीटीओ, एमवीआई के साथ कई अन्य विभागों के कर्मियों को लगाया गया है। निजी वाहन, प्राइवेट सेक्टर और स्कूल बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। धनबाद से रजिस्टर्ड वाहनों को मैसेज भेजकर और एसोसिएशन के साथ बैठक करके व थाने के माध्यम से भी नोटिस भेजकर निर्धारित तिथि पर वाहन जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है। परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए 750 छोटे-बड़े वाहनों की जरूरत होगी। सभी वाहनों को बीते विधानसभा और लोकसभा की तर्ज पर ही भुगतान होगा। वाहनों के जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाहन चाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.