फिरोजाबाद, मई 2 -- जसराना थाना क्षेत्र में वाहन के रौंदने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। यह देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया। गांव नगला रोशन निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह शनिवार दोपहर साइकिल पर सवार होकर शिकोहाबाद-एटा मार्ग पर जा रहा था। प्रधान होटल के निकट पीछे तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया। सड़क पर शव पड़ा देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि वाहन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.