वाहन के रौंदने से बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत
फिरोजाबाद, मई 27 -- नारखी थाना क्षेत्र में वाहन के रौंदने से बाइक सवार रोडवेज बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर लेकर आई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव आलमपुर निवासी 45 वर्षीय देवीराम उर्फ बंटू पुत्र होतीलाल परिवहन विभाग में रोडवेज बस चालक के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती आगरा फाउंड्रीनगर में थी। वह दो दिन का अवकाश लेकर अपने घर आया हुआ था। बुधवार दोपहर दो बजे वह बाइक द्वारा नारखी से बछगांव चौराहा आ रहा था, उसी दौरान नगला राधे मोड़ के निकट पीछे तेज रफ्तार से दौड़ रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।एंबुलेंस द्वारा उसे ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.