फिरोजाबाद, मई 7 -- टूंडला थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे टहल रहे जलेसर ब्लॉक प्रमुख के भतीजे और उसके साथी को वाहन ने रौंद दिया। जलेसर ब्लॉक प्रमुख के भतीजे के चिथड़े उड़ने से मौके पर ही मौत हो गई। जिला एटा, थाना सकरौली के गांव नगला गंगा निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र उर्फ देवा यादव पुत्र हरिओम यादव अपने ताऊ के अशोक चिलर पर नौकरी करता था। उनकी ताई भूदेवी जलेसर ब्लॉक प्रमुख हैं। बुधवार रात वह अपने साथी 18 वर्षीय गेंदालाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी काजीपुर थाना सकरौली एटा के साथ हाईवे पर जरौली कट के निकट टहल रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। वाहन ने इतनी तेज रौंदा कि देवेंद्र के शव के चिथड़े उड़ गए। जबकि गेंदालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया।हाईवे किनारे शव और घायल को पड़ा देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.