उन्नाव, मई 2 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद सफीपुर संपर्क मार्ग पर शनिवार देर रात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से युवक जख्मी हो गया। थाना क्षेत्र के शादाबाद गांव के रहने वाले इंद्रजीत पुत्र कमलेश शनिवार बांगरमऊ आया था। यहां से वह शनिवार देर शाम सफीपुर होते हुए माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव ससुराल जा रहा था। इसी बीच खरगौरा गांव के पास स्थित माइनर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंस चालक ने घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.