उन्नाव, मार्च 12 -- औरास। सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह वाहन के बाइक में टक्कर मारने से पत्नी की मौत और पति तथा मासूम बेटा मामूली चोटिल हो गए। मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के इनायतपुर बर्रा गांव के रहने वाले पूर्व बीडीसी अतुल प्रताप बुधवार को 27 वर्षीय अपनी पत्नी निधी उर्फ मिली व तीन वर्षीय बेटा अर्णव को बाइक पर बिठाकर ससुराल फिरोजपुर रमई गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में आया था। यहां से वह गुरुवार सुबह पत्नी व बेटा को बाइक पर बैठा कर सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला स्थित अपने घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। सुबह 9 बजे जैसे ही वह शहर के कब्बाखेड़ा गांव स्थित एक पेट्रोल पम्प के समीप पहुंचा ही था कि इसी बीच उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अतुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.