वाहन के बकाया जमा पर 35 प्रतिशत की छूट, जुर्माना माफ
बागपत, जून 6 -- बागपत। जिलेभर के हजारों वाहन स्वामियों के लिए राहत की बात है। अब जुर्माने का निस्तारण ओटीएस में किया जाएगा। योजना के तहत बकाया मूल कर पर 35 प्रतिशत तक छूट मिलेगी, जबकि जुर्माने की पूरी राशि माफ होगी। इससे जिले के हजारों वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। एआरटीओ कार्यालय में बकायेदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। बागपत के एआरटीओ कार्यालय में वर्तमान में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। जिसमें करीब 12 हजार व्यवसायिक वाहन हैं। इन वाहन स्वामियों पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का मार्ग कर बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी एआरटीओ कार्यालय को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। अब वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए शासन स्तर से ओटीएस योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इस योजना के तहत जिले के हजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.