वाहन के धक्के से हुई थी रामू की मौत
गिरडीह, जून 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौराही मोड़ के पास पिकअप वाहन के चालक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत मामले में वाहन के धक्के से मौत होने का खुलासा हुआ है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो पंचायत के टाटोक्यारी निवासी 38 वर्षीय रामू दास की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हुई है। इस संबंध में मृतक की पत्नी कंचन देवी के बयान पर मुफस्सिल थाना में अज्ञात वाहन एवं उसके चालक के विरूद्ध तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने व धक्का मार देने के कारण मौत हो जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं बुधवार को मृतक रामू के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरी तरफ बुधवार की सुबह एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.