मऊ, मार्च 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरैया चट्टी पर सोमवार की देर शाम चार पहिया वाहन के धक्के से एक युवक की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात चालक के विरुद्ध तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केरमा निवासी श्याम करण मौर्य पुत्र स्व.रिखइ मौर्य सोमवार की शाम हरैया चट्टी से मुहम्मदाबाद गोहना पैदल आ रहा था। इस बीच रास्ते में पीछे से चार पहिया वाहन तेज गति से आते हुए लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना में सड़क पर गिरे श्यामकरण मौर्य की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग कुछ ही देर में मौक...