रांची, अप्रैल 16 -- रातू, प्रतिनिधि। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के एनएच-39 स्थित टेंडर बगीचा के पास गुरुवार दोपहर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बानापीड़ी निवासी 65 वर्षीय सुकरमणी उरांईन पति विशेश्वर उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किसी काम से टेंडर जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही एक इको स्पोर्ट कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं कार में सवार एक अन्य युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पिटाई से युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। रातू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.