धनबाद, जून 29 -- धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर महुदा बाजार के समीप रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को भुरूंगिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल की पहचान राधानगर निवासी 50 वर्षीय सकलदीप सिंह उर्फ पंडित के रूप में हुई। बताया जाता है कि वह महुदा बाजार से सब्जी खरीदकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन नर्सिंग होम पहुंचे। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...