वाहन के धक्के से युवक गंभीर, चालक फरार
देवघर, जून 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के दर्शनियां मोड़ के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल नगर के रांगा मोड़ निवासी हनुमान महथा है। उनकी मां ताजो देवी ने बताया कि हनुमान सामान खरीदने दुकान गया था। वापस घर लौटने के दौरान दर्शनियां मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से उठाया और टोटो से सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.