मुंगेर, मई 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज- नयाटोला खरवा ग्रामीण पथ पर साढ़ी मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे मिले अज्ञात शव की पहचान शनिवार की सुबह हो गई है। मृतक तारापुर थानाक्षेत्र के मुशकीपुर गांव निवासी 46 वर्षीय धनंजय यादव था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की गई जानघटना का विवरण असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि, मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो देखने पर घटना की जानकारी मिली। धनंजय यादव गुरुवार को असरगंज से मजदूरी कर शाम में घर आने के बाद देर शाम साइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां भोज में शामिल होने खड़गपुर थाना क्षेत्र के निशिहारा गांव जा रहा था। आशंका है कि, किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- हादसे में जख्मी की इलाज ...