वाहन के धक्के से बाइक सवार 3 लोग घायल
बिहारशरीफ, मार्च 28 -- वाहन के धक्के से बाइक सवार 3 लोग घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर चिन्तामनचक मोड़ के निकट अनियंत्रित वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार तियाय गांव निवासी मनोज महतो, सिझौड़ी के नन्दलाल महतो और नन्दलाल यादव जख्मी हो गये। घायलों को चेवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मनोज महत़ो अपनी बाइक से सिझौड़ी गांव के दो मजदूरों को लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.