अररिया, मई 11 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के महिषाकोल और गुरमी मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान महिषाकोल वार्ड संख्या पांच के रहनेवाले 25 वर्षीय अमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। परिजनों ने घटना की सूचना यातायात थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। मृतक के पिता श्याम देव मंडल ने बताया कि अमित कुमार मंडल अपने नानी के घर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े अमित को देखा और इसकी सूचना फोन कर दी।जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.