चंदौली, दिसम्बर 20 -- चंदौली। सदर कोतवाली में स्थित नगर के अटल सेतु ओवरब्रिज पर गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने हालत गभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के माटीगांव निवासी भरत विश्वकर्मा 30 सैयदराजा से घर लौट रहा था। तभी अटल सेतु ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। जानकारी पर घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.