वाहन के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, पुत्र घायल
मोतिहारी, जून 22 -- तुरकौलिया, निज संवाददाता। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लक्ष्मीपुर गदरिया के समीप घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। मृत महिला की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय निवासी मुस्तफा मियां की पत्नी कमरून नेशा उर्फ बेबी खातून (45 ) के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक उनका पुत्र बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमरून नेशा अपने पुत्र के साथ इलाज कराने मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गई थीं। यह भी पढ़ें- कार के धक्के से बाइक सवार तीन घायल, मां-बेटी गंभीर इलाज के बाद दोनों शाम में बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे लक्ष्मीपुर गदरिया के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.