मिर्जापुर, दिसम्बर 3 -- मिर्जापुर। वाराणसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बरईपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना अदलहाट क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी 38 वर्षीय जंग बहादुर पुत्र बाढू अपनी मोटरसाइकिल से वाराणसी की ओर जा रहे थे। बरईपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे जंग बहादुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना अदलहाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल जंग बहादुर को गंभीर अवस्था में वाराणसी ट्रामा सेंटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.