वाहन के धक्के से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 31 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार दोनों लोग छत्तीसगढ़ से म्योरपुर के मनबसा गांव जा रहे थे। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना के केनवारी गांव निवासी 40 वर्षीय देवचंद पुत्र बबन गांव के ही 39 वर्षीय देवी नारायण पुत्र सुखई के साथ अपने घर से बाइक से म्योरपुर के मनबसा गांव अपने बेटी के घर जाने के लिए निकला। शुक्रवार की दोपहर जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.