घाटशिला, अप्रैल 17 -- धालभूमगढ़।चाकुलिया-धालभूमगढ़ मार्ग पर बुधवार की देर रात चार चक्का एवं प्रखंड कार्यालय सड़क की मोड़ पर अज्ञात वाहन में एक कंपनी के फाइबर केबल में फंस जाने के कारण 11,000 वोल्ट का विद्युत प्रवाहित हो रहे तार का खंभा गिर गया। विद्युत प्रभावित हो रहे खंभे के गिर जाने से बहुत ही जोर की आवाज और चिंगारी फैल गई। गनीमत रही रात्रि का समय था किसी भी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। जिस वाहन ने खंभे को गिराया था, वह वहां से सुरक्षित निकल गया। घटना करीब गुरुवार अहले सुबह 1:20 की है तब से लेकर सुबह 10:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत संचालन चालू होने के बाद जल आपूर्ति भी चालू हो सकी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। विभागीय अधिकारियों की तत्परता से तकनीकी सहायक सरवर आलम के नेतृत्व में सभी लाइन तापस मंडल, कमल, रियाजुल, रमजान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.