सीवान, जनवरी 10 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर रोजा मोड के समीप 3 जनवरी को संध्या समय में सरकारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। इलाज के क्रम में एक युवक विशाल कुमार महतो की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक अभी भी गंभीर अवस्था में इलाजरत है। बता दें कि शनिवार 3 जनवरी को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर से अपने एक संबंधी के यहां से वापस लौट रहे दारौंदा थाना क्षेत्र के उस्ती निवासी दोनों बाइक सवार युवक विशाल कुमार महतो व गुड्डू महतो को पुलिस 112 की वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। साथ ही, उन्हें घायलावस्था में छोड़कर वाहन चालक फरार भी हो गया। हालांकि, वहां आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने 112 वाहन को रोकने का प्रयास भी किया था किंतु वो भागने में सफल रहे। ग्रामीणों की मदद से दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.