मिर्जापुर, मार्च 16 -- राजगढ़। सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की सोनभद्र जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनभद्र जिले के सिलहटा गांव निवासी 46 वर्षीय ओमप्रकाश शनिवार को बाइक से राजगढ़ बाजार आए थे, जहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ की रविवार रात मौत हो गई। परिजन शव लेकर राजगढ़ थाने पहुंचे। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। उसके बाद शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.