वाराणसी, दिसम्बर 14 -- वाराणसी। लहरतारा पुल पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में 59 वर्षीय महिला घायल हो गईं। इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में उनकी सांसें टूट गई। मृतका की पहचान महाराष्ट्र के सतारा जिले के आसन गांव निवासी वैशाली पवार के रूप में हुई। वैशाली पवार अपनी बेटी-दामाद के घर लहरतारा आई थीं। सोमवार को वह नाती के साथ स्कूटी से सारनाथ घूमने जा रही थीं। इसी दौरान लहरतारा पुल पर किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी असंतुलित हो गिर पड़ी। वैशाली के सिर में गंभीर चोट लगी। सिगरा पुलिस ने कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। नाती को भी चोटें आईं उसका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.