सीवान, मार्च 23 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर मुबारकपुर गांव के एक अधेड़ व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन के धक्के से हो गई। मृतक स्थानीय निवासी रामनरेश यादव का पुत्र 50 वर्षीय जितेंद्र यादव है। मिली जानकारी अनुसार, जितेंद्र यादव अपने भाई के साथ ई रिक्शा से किसी काम के लिए ग्यासपुर जा रहे थे। रास्ते में उन्हे दो सवारी मिल गई, जिसे वह मोरवन पेट्रोल पंप के पास उतार रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए लाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें सीवान रेफर कर दिया, रास्ते में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चैनपुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.