साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो- बोआरीजोर मुख्य पथ के दनवार गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक बच्चा मोअविज आलम (9) घायल हो गया। घायल बच्चा बरहेट प्रखंड से बोरियो जलसा सुनने अपने रिश्तेदार के यहां दनवार आया था। दनवार से बोरियो आने के क्रम में दनवार मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे बच्चे का दांत टूट गया। परिजनों ने इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. सुदामा साह व फार्माशिष्ट मनीष कुमार ने इलाज किया। यह भी पढ़ें- टेंपो चालक ने ट्रक में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, 10 घायल-पेज-3 लीड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...