सीवान, मार्च 6 -- आंदर। असांव थाना क्षेत्र के मनियर टुकड़ा एक गांव स्थित बाजार में 4 मार्च की संध्या अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है।मृतका महिला की पहचान मनियर टुकड़ा एक निवासी भीम राजभर की 41 वर्षीय पत्नी रीता देवी के रूप में हुई हैं।घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि महिला होली के अवसर पर गांव के बाजार में सब्जी खरीदने गई हुई थी। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही असांव थाना क़े प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित राज घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका महिला का बुधवार की रात 11 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को पुलिस ने सौप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...