वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी
उन्नाव, मई 11 -- अचलगंज, संवाददाता। बदरका पुलिस चौकी के शुक्लापुर गांव के रहने वाले 31 वर्षीय रंजीत अपने साथी महीपतखेड़ा गांव निवासी सुमित के संग बाइक से सकठूखेड़ा निवासी अपनी बुआ के घर गया था। सोमवार देर शाम घर जाते समय बड़ौरा निकट सड़क हादसे का शिकार हो गए। अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.