गाजीपुर, मार्च 5 -- मरदह। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड मार्ग पर सिगेंरा गांव के पास देर रात में वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मरदह सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मरदह निवासी संदीप यादव अपने साथी शेरू गुप्ता के साथ कासिमाबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर सिंगेरा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.