वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार टेम्पो चालक की मौत
उन्नाव, जून 7 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार टेम्पो चालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर परिजन बेहाल होते रहे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एबीनगर मोहल्ला के रहने वाले 30 वर्षीय नूर आलम उर्फ काका पुत्र जहूर कानपुर से उन्नाव टेम्पो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार रात बाइक से वह किसी काम से बड़ी नहर के पास गया हुआ था। घर लौटते समय गांधीनगर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.