उन्नाव, दिसम्बर 25 -- नवाबगंज। नवाबगंज कस्बा स्थित बाईपास पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार जख्मी कर दिया। लखनऊ के तेलीबाग मोहल्ला के रहने वाले 24 वर्षीय तौसीफ अहमद पुत्र शाकिर अली बुधवार सुबह किसी काम से बाइक से उन्नाव आया था। शाम को लौटने के दौरान अजगैन कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ कानपुर राजमार्ग स्थिति नवाबगंज पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची एनएचएआई एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.