समस्तीपुर, फरवरी 18 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी अनील महतो के पुत्र काशी कुमार के रूप में की गयी है। वहीं जख्मी की पहचान अजीत कुमार के रूप में की गई है। अजीत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शहर के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि अज्ञात वाहन द्वारा चकमा दिए जाने से बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों के ढेर से जा टकराए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहे एक वाहन ने अचानक बाइक के साइड से कट मार दिया। इससे बाइक चालक संतुलन खो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.