मेरठ, मार्च 16 -- मवाना-फलावदा मार्ग पर सोमवार दोपहर वाहन की साइड लगने से बाइक सवार दंपति और उनकी ढाई वर्षीय बेटी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हापुड़ निवासी राहुल पुत्र सतेंद्र अपनी पत्नी काजल और ढाई वर्षीय बेटी सनाया को लेकर फलावदा स्थित ससुराल आया था। सोमवार को बाइक से घर लौट रहा था। करीब 12 बजे जब वह मवाना-फलावदा मार्ग पर गांव पिलौना के समीप रजवाहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में साइड मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दंपति और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना ...