वाहन की ठोकर से हल्का कर्मचारी जख्मी
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मोतीपुर। रतनपुरा गांव स्थित एनएच 27 पर मंगलवार को वाहन की ठोकर से हल्का कर्मचारी राकेश कुमार जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कर्मचारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। राकेश कुमार ने बताया कि वह ठीकहा पंचायत के कर्मचारी हैं। गोसाईपुर में आयोजित जन सहयोग शिविर कार्यक्रम के बाद बाइक से शहर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.