मुजफ्फरपुर, अप्रैल 17 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच-27 पर कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका बबीता कुमारी (40) की मौत हो गई। शहर के बीबीगंज से नगर परिषद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकुराहा खरगी जाने के दौरान हादसा हुआ। वह कांटी नगर परिषद के ढेबहा निवासी मुन्ना कुमार की पत्नी थीं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन की तलाश शुरू कर दी है।परिजनों व सहकर्मी शिक्षिकाओं ने पुलिस को बताया कि बबीता रोज बीबीगंज से स्कूटी से स्कूल जाती थी। यह भी पढ़ें- सुपौल: बड़ी बहन के घर से लौट रही आशा कर्मी की ट्रक से कुचलकर मौत शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के दौरान नेता चौक के समीप ब्रेकर पर अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.