समस्तीपुर, मई 2 -- विद्यापतिनगर। थाना के मऊ नेगरा ढाला के पास शुक्रवार की देर शाम एनएच 122 बी पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। सूचना मिलते ही थाना की 112 टीम की पुलिस ने इलाज के लिए महिला को सीएससी मिर्जापुर में भर्ती कराया। लेकिन महिला की गंभीर हालत देख डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दलसिंहसराय रेफर कर दिया है। ज़ख़्मी की पहचान बंगराहा चकुमर निवासी स्व. भागवत राय की पत्नी जोतिया देवी (62) के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया गया है की उक्त महिला अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। तभी तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ठोकर मारते हुए फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...