सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- ओम भारती,रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर एसएच 22 गाढ़ा थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव के समीप मंगलवार की शाम लगभग चार बजे एक अज्ञात वाहन की ठोकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के पड़तापुर निवासी दिनेश महतो के 28 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गयी है। वहीं घायल युवक की पहचान उसी गांव के पंकज झा के पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गईं है घायल युवक को ईलाज सीतामढ़ी के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- दुमका में ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। दो युवक बाइक से सीतामढ़ी से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे दोनो सड़क किनारे जा गिरे। इसी दौरान पीछे से आ रह...