वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
मोतिहारी, जून 9 -- तुरकौलिया, निज संवाददाता । एनएच-28 पर बंजरिया शंकर ढाबा के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के माझार महदलित बस्ती के जियालाल मांझी के पुत्र लालबहादुर मांझी के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक उसी गांव के मदन साहनी का पुत्र गुड्डू साहनी बताया जा रहा है। लालबहादुर मांझी और गुड्डू साहनी एक ही बाइक पर सवार होकर सपही के रास्ते मोतिहारी जा रहे थे। इसी दौरान शंकर ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर टक्कर इतनी तेज थी कि लालबहादुर मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू साहनी गंभीर रूप से जख्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.