गोपालगंज, अप्रैल 25 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शनिवार को बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव निवासी वजीर मियां के पुत्र मो. असलम अपने घर से बाइक पर सवार होकर शहर में किसी से मिलने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही एनएच 27 पर चैनपट्टी गांव के समीप पहुंचे की सामने से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। साथ ही उनकी बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 की टीम को हादसे की सूचना दी। हाद...