मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरभंगा फोरलेन पर एक रिसोर्ट के समीप बुधवार को वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर गरहां पुलिस ने घायल चौमुख निवासी महेंद्र पासवान का भतीजा नरेश पासवान और लड्डू कुमार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों युवकों के पैर टूट गए हैं। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि मेडिकल से मरीज को देखकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...