गोपालगंज, दिसम्बर 10 -- सिधवलिया,एक संवाददाता महम्मदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 के ओवरब्रिज के समीप बुधवार की सुबह एक चार पहिया वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कृष्ण बिहारी मिश्र (45 वर्ष )गोपालगंज के हरपुर टेगराही गांव के निवासी थे। हादसे में उनके चचेरे भाई प्रदीप मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्ण बिहारी मिश्र और असम में व्यवसाय करते थे। वे हाल में ही घर आए थे। जानकारी के अनुसार दोनों भाई एक ही बाइक से महम्मदपुर बाजार में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कृष्ण बिहारी मिश्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल प्रदीप मिश्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.