मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंबारा-जाफरपुर मुख्य मार्ग में कमलपुरा मुशहर टोला बस्ती के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी और फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सरैया थाना क्षेत्र के बसैठा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही पारू थाने के सब इंस्पेक्टर पुलकित कुमार टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जांच व लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृत युवक वैशाली थाने के मंसूरपुर फुलाढ़ गांव निवासी नन्दलाल राय के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार उर्फ गोलू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.